{"_id":"5ed931d88ebc3e902828b15d","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4081242107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में 26 प्रवासी चलती ट्रेन से कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में 26 प्रवासी चलती ट्रेन से कूदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बुधवार रात करीब तीन बजे कचहरी हाल्ट पर 26 प्रवासी चलती ट्रेन से कूद गए। इसका पता लगने पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने सभी को पकड़ने के बाद सिविल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी को शेल्टर होम भेज दिया है।
प्रवासियों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए रेलवे बोर्ड ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। हरिद्वार से चलकर लखनऊ जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार रात करीब तीन बजे शाहजहांपुर स्टेशन से गुजरी। यहां से गुजरते समय कचहरी हाल्ट के पास श्रमिक स्पेशल ट्रेन धीमी हुई। तभी उसमें बैठे 26 प्रवासी कामगार नीचे कूद गए। चलती ट्रेन से प्रवासियों के कूदने की सूचना चालक ने कंट्रोल को दे दी। इससे कुछ ही देर में आरपीएफ के जवान कचहरी हाल्ट पहुंच गए और ट्रेन से कूदने वालों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सभी को सिविल पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्हें बस में बैठाकर रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बने शेल्टर होम भेज दिया गया। ट्रेन से कूदने वालों में शाहजहांपुर के अलावा लखीमपुर खीरी और हरदोई के प्रवासी शामिल हैं।
आरपीएफ प्रभारी एसडी मीणा ने बताया कि ट्रेन से उतरने वाले प्रवासियों को सिविल पुलिस के हवाले कर दिया गया। सभी को शेल्टर होम भेजा गया है। इनमें 22 शाहजहांपुर और चार हरदोई व लखीमपुर जिले के प्रवासी शामिल हैं।