फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

लॉकडाउन खुलने और रियायतें मिलने से पटरी पर लौटेगा जनजीवन

Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। केंद्रीय गृहमंत्रालय आगामी एक जून से देश में लागू किये जा रहे पांचवें चरण के लॉक डाउन में घोषित की गईं रियायतों को लेकर विभन्न वर्गों से जुड़े जनसामान्य के लोगो ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। बुद्धिजीवियों और व्यापारियों का कहना है कि पाँचवे लॉकडाउन को अनलॉक घोषित कर उसमे कई तरह की दी जाने वाली छूट प्रदेश सरकार द्वारा लागू कर दिए जाने पर न सिर्फ आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, जनजीवन तेजी से पटरी पर लौट सकेगा। बता दें कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एक जून से रात में लागू होने वाले कर्फ्यू की अवधि घट जायेगी और आठ जून से मंदिर, होटल, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल आदि खोलने की अनुमति देने के साथ ही सरकार ने एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की पाबंदी को खत्म करने की घोषणा की है। हालांकि एडवाइजरी में कहा गया है कि इस बारे में अंतिम निर्णय राज्य सरकारों को करना है। फ़िलहाल केंद्र सरकार की घोषणाओं का समाज के सभी वर्गों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

सभी वर्गों ने सरकार का फैसला उचित ठहराया
कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन संक्रमण रोकने को अब पर्याप्त मास्क बनने के साथ वेंटिलेटर और इलाज के अन्य संसाधन भी बढ़ गए हैं। इसके बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ने को रियायतें दिया जाना सरकार का उचित निर्णय है। - डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य (एसएस कॉलेज)
विज्ञापन

सरकार ने एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन की इजाजत देकर व्यापार जगत को आगे बढ़ाने की राह आसान कर दी है। सरकार के फैसले से जाहिर हो रहा है कि सावधानियां अपनाते हुए सामान्य जनजीवन को गति दी जाए। - कुलदीप दुआ, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
विज्ञापन
विज्ञापन

एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की छूट मिलने से न केवल व्यापार बल्कि तमाम अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। चूंकि लोग संक्रमण की गंभीरता समझ चुके हैं, इसलिए अनावश्यक बंदिशें हटाना उचित है। - वेद प्रकाश गुप्ता , जिला अध्यक्ष , उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट)

लॉकडाउन के लिए मेडिकल एक्स्पर्ट भी राय सरकार लेती है, इसलिए फैसला सही ही है। लॉकडाउन के बाद अब छूट दिए जाने का फैसला सभी के हित में हैं। मेरी राय है कि पेपर सोप को सैनिटाइजर की जगह इस्तेमाल किया जाए। - डॉ. हेमेंद्र वर्मा, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed