फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

रामपुर नवदिया में दिल्ली से लौटे युवक को कोरोना, मची खलबली

Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona
खुदागंज (शाहजहांपुर)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब खुदागंज क्षेत्र के गांव रामपुर नवदिया 18 वर्षीय युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है, जो दो दिन पहले दिल्ली से लौटा था। जांच रिपोर्ट आने से पहले संक्रमित युवक गांव में घूमता रहा, जिससे लोगों में दहशत है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को ददरौल स्थित कोविड-19 अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। पुलिस ने रास्तों पर बैरियर लगाकर रामपुर नवदिया गांव को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव को सैनिटाइज करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

रामपुर नवदिया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक पिछले करीब ढाई साल से दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। परिजन के मुताबिक देश में लॉकडाउन लगा तो फैक्ट्री बंद हो गई, लेकिन वह दिल्ली में रुका रहा। यूपी में रोडवेज बसें चलने का पता चलने पर 25 मई को युवक दिल्ली से चलकर आनंद बिहार पहुंचा। वहां से रोडवेज बस में बरेली तक आया। बरेली से प्राइवेट वाहनों और पैदल चलकर 27 मई को अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर युवक की तबीयत खराब हो गई। ग्रामीणों के बताने पर ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना खुदागंज सीएचसी प्रभारी को दे दी। उन्होंने युवक को जुकाम, बुखार होने पर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से युवक का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। युवक को घर भेजकर होम क्वारंटीन कर दिया था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को एंबुलेंस में ददरौल स्थित कोविड -19 अस्पताल ले गई। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उधर, कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव में पुलिस तैनात करने के साथ लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

दो दिन गांव में घूमता रहा संक्रमित
जिला अस्पताल में सैंपल लेने के बाद युवक को घर भेजकर क्वांरटीन रहने को कहा था। युवक घर में रहने के बजाय शनिवार को जांच रिपोर्ट आने तक गांव में घूमता रहा। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के गांव जलालपुर में मिले थे तीन पॉजिटिव
रामपुर नवनिया के पड़ोसी गांव जलालपुर में दो सप्ताह पूर्व तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे जलालपुर गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया था। इस कारण जलालपुर की सीमा से जुड़े रामपुर नवदिया, दीपपुर की सीमाएं सील की गई थी।

युवक की तबियत खराब होने पर 28 मई को जांच के लिए शाहजहांपुर भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके परिवार के एक दर्जन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। युवक के संपर्क में आए लोगों को तलाश किया जा रहा है।
डॉ. मोहम्मद सजर अंसारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed