{"_id":"5ed2a00f8ebc3e90835de579","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly407579583","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहिल और खांड़ेपुर के युवक पहुंचे घर, 14 दिन तक रहेंगे होम क्वारंटीन 17-43-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहिल और खांड़ेपुर के युवक पहुंचे घर, 14 दिन तक रहेंगे होम क्वारंटीन 17-43-18
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। नाहिल और खांड़ेपुर के संक्रमित दोनों युवकों की अंतिम जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे दोनों को अस्पताल से छुट्टी देने के साथ होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दोनों की रोजाना मॉनीटरिंग की जा रही है।
पुवायां के गांव नाहिल निवासी एक युवक मुंबई से 14 मई को लौटा था। वहीं पड़ोस के गांव खांड़ेपुर का युवक 15 मई को मुंबई से घर आया था। 15 मई को दोनों युवकों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 17 मई को आई जांच रिपोर्ट में दोनों युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसी दिन दोनों को बरेली के बिथरी चैनपुर स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। गांव नाहिल, खांड़ेपुर और खांड़ेपुर को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ पड़ोस के गांव बढ़ौरा को भी सील कर दिया गया है। इसके बाद नाहिल के युवक के परिवार और उसके संपर्क में आए 43 और गांव खांड़ेपुर के युवक के परिवार के 13 लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सैंपल जांच को भेजे गए थे। हालांकि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
बरेली में इलाज के दौरान 26 मई को दोनों संक्रमित युवकों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। 28 मई को दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। उसी रात दोनों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था। नाहिल और खांड़ेपुर के युवक को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
नाहिल और खांड़ेपुर के दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इससे उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों युवकों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। आशा बहुओं के माध्यम से रोजाना मॉनीटरिंग कराई जा रही है, यदि कोई समस्या होगी तो फिर से सैंपलिंग कराई जाएगी।
डॉ. मोहम्मद आसिफ, सीएचसी अधीक्षक पुवायां