{"_id":"5ed1534c8ebc3e9051072632","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4074728200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिहरी गांव पहुंचे एसडीएम और पुलिस अधिकारी, कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिहरी गांव पहुंचे एसडीएम और पुलिस अधिकारी, कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
तिलहर के गांव बिलहरी में पुलिस कर्मियों को निर्देश देते सीओ मंगल सिंह रावत।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। कंटेन्मेंट जोन घोषित होने के बाद गांव बिलहरी में लोग घरों से निकलकर गलियों में घूम रहे थे। लोगों की आवाजाही से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन की नींद टूटी। शुक्रवार सुबह ही एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाल सुनील अहलावत बिलहरी गांव जा धमके। एसडीएम ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए मुनादी कराई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। गांव के पूर्व और पश्चिम मार्ग को पूरी तरह बंद करने के साथ पुलिस मुस्तैद कर दी गई है।
मीरानपुर कटरा के मूल निवासी हेयर ड्रेसर अपनी ससुराल बिलहरी गांव जाकर रहने लगा। वह मुंबई में हेयर सैलून पर काम करता था। वह 14 मई को मुंबई से लौटा था। तबीयत खराब होने पर 19 मई को तिलहर सीएचसी गया। तब उसे क्वारंटीन करने के साथ सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हेयर ड्रेसर चार दिन तक अपने घर में रहा था, जिससे उसकी पत्नी और परिवार के बाकी लोगों की जांच कराई गई। 25 मई को आई रिपोर्ट में हेयर ड्रेसर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इससे बिलहरी को कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के साथ बैरियर लगाकर गांव को सील कर दिया गया था। लोग घरों से बाहर न निकलें इसके लिए एक दरोगा और दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इनके अलावा बिलहरी गांव में जयपुर और दिल्ली से 20 प्रवासी कामगार लौटकर आए हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। बुधवार को बिलहरी गांव में एक होमगार्ड था, बृहस्पतिवार को होमगार्ड भी गायब हो गया। बृहस्पतिवार को गांव में खूब आवाजाही रही थी। इससे संक्रमण बढ़ने को लेकर गांव के कुछ लोग परेशान थे।
बिलहरी गांव में बरती जा रही लापरवाही को लेकर शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इस पर तिलहर एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाल सुनील अहलावत पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। गांव में चहल पहल होती देख अधिकारियों ने ग्रामीणों की जमकर फटकार लगाई। इस दौरान गांव में मुनादी करके लोगों को बताया गया कि यह गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित है। इसलिए बेवजह घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। यदि कोई कानून का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा तब उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के निर्देश पर गांव के पूर्व और पश्चिम दिशा के मार्ग को पूरी तरह सील करके पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। कुछ आवश्यक कार्यों को लेकर लोग घरों से बमुश्किल निकल सके।