फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

215 प्रवासी मजदूर तिलहर पहुंचे, 10 को जांच के लिए भेजा गया

Sat, 30 May 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
corona
तिलहर। नेपाल, मुंबई, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड से 215 प्रवासी मजदूर शुक्रवार को तिलहर पहुंचे। आने वाले मजदूरों में उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मजदूरों और उनके परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में सभी ठीक पाए गए। मुंबई से आए 10 मजदूरों को एहतियात के तौर पर एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नेपाल से आए कुछ लोगों को शनिवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर के जीजीआईसी शेल्टर होम पर नेपाल, राजस्थान ,गुजरात के सूरत, उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार से 129 प्रवासी मजदूर यहां पहुंचे। सेंटर प्रभारी लेखपाल अंकुर चौधरी ने बताया कि सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई जांच में सभी ठीक पाए गए। सभी मजदूरों को भोजन खिलाने और राशन किट देने के बाद सभी को होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। उधर, तिलहर सीएचसी पर 86 प्रवासी मजदूर राजस्थान, गुजरात और हॉटस्पॉट मुंबई से पहुंचे। सभी मजदूरों के थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हालांकि जांच में सभी ठीक पाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ कमरुज्जमा ने बताया कि मुंबई से आए 10 मजदूरों को एहतियातन जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। मुंबई से आने वाले मजदूरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी पर नेपाल से मजदूर आए हैं। उनमें से कुछ मजदूरों को जांच के लिए शनिवार को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। शुक्रवार को मुंबई के भेजे गए 10 मजदूरों सहित कुल 30 मजदूरों की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed