फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

नाहिल और खांड़ेपुर में कर्फ्यू जैसा माहौल

Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
corona
गांव खांड़ेपुर में सूनी पड़ी गली - फोटो : POWAYAN
पुवायां। गांव नाहिल और खांड़ेपुर के दो युवकों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद दोनों गांव समेत पास के एक अन्य गांव बढ़ैरा को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। गांवों में पुलिस ने बैरियर लगाकर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। साथ ही दोनों ही गांवों सेनेटाइजेशन कराने के साथ ही चूना डलवाया गया है। पुलिस की सख्ती के चलते सोमवार को सील इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अपराह्न 11 बजे गांव नाहिल में सन्नाटा पसरा मिला। नाहिल पुवायां रोड और नाहिल सिंगापुर रोड पर पुलिस ने बैरियर लगा रखे हैं। यहां तैनात पुलिसकर्मी किसी को भी नाहिल की ओर नहीं जाने दे रहे हैं। गांव में तमाम घरों के दरवाजे बंद थे और बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा। गांव में सफाईकर्मी चूना डालते मिले और पावर मशीन से गांव में सेनेटाइजेशन हो रहा था।
विज्ञापन

आसपास के गांवों के रास्ते भी बंद
गांव खांड़ेपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुवायां खुटार हाईवे से गांव जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। खांडे़पुर जेबां मार्ग, खांड़ेपुर से गांव मड़ैया, लखोहा, बसखेड़ा आदि की ओर जाने वाले मार्ग भी सील कर दिए गए हैं। गांव से एक-एक किमी दूर बैरियर लगाकर किसी को भी गांव की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस लगातार भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है। लोगों ने बताया कि गांव सील होने से कुछ परेशानी तो है, लेकिन जान बचानी है तो पुलिस प्रशासन का सहयोग करना पड़ेगा और इसके लिए वे लोग तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहिल और खांड़ेपुर में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। गांव के लोग भी सहयोग कर रहे हैं। जरूरी वस्तुओं को डोर टू डोर सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी। - जसवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed