{"_id":"6add00027fec1b57bf03e517","slug":"youth-beaten-bricked-and-headache-for-protesting-against-racist-words-shahjahanpur-news-c-121-1-pbt1009-171852-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर युवक को पीटा, ईंट मारकर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर युवक को पीटा, ईंट मारकर सिर फोड़ा
Sun, 25 Oct 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव में जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि हमलावर ने युवक के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि गांव निवासी गंगाराम पुत्र जगदीश नवीन मंडी समिति में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह मंडी जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले वंश पुत्र कांता सक्सेना ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर गाली दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद पास में पड़ी ईंट उसके सिर पर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और सिर से खून निकलने लगा। आरोपी धमकी देते हुए चला गया। संवाद