फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव: घरों से बाहर निकलने पर रही रोक, जरूरी सामान पहुंचा घर

Sun, 12 Apr 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। खलीलशर्की मोहल्ले में करामत शाह मस्जिद में ठहरे थाईलैंड के युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे थे। मामला प्रशासन तक पहुंचा तो सख्ती दिखाते हुए खलीलशर्की समेत तीन मोहल्लों को सील कर दिया गया है। इन मोहल्लों को जाने वाली 14 गलियों में बेरिकेडिंग कर दी गई है। बिना अनुमति दूध, सब्जी और अखबार डालने वालों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। शनिवार को लोग घरों में ही बंद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना जरूरत का सामान घर तक पहुंचाने की व्यवस्था किए मोहल्ले का सील कर दिया। हालांकि प्रशासन ने लोगों को जरूरत का हर सामान घर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। अमर उजाला ने शनिवार को तीनों मोहल्लों का जायजा लिया तो हर गली में बेरिकेडिंग की गई थी और किसी को भी घर से नहीं निकलने दिया जा रहा था, जबकि इससे पहले तक लोग लॉकडाउन का पालन न करते हुए खुलेआम घूमते देखे जा रहे थे।
विज्ञापन

बेरिकेडिंग के किनारे से निकलते रहे लोग
खलीलशर्की मोहल्ले में अंजान चौकी से अंटा चौराहे जाने वाली सड़क को पहले ही बेरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। शनिवार को इलाका सील होने के बावजूद सुबह करीब आठ बजे लोग घरों से निकलकर मुख्य मार्ग पर आते-जाते रहे। सुबह-सुबह उनको रोकने के लिए वहां पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। अंजान चौकी के आसपास सब्जी, फल और दूध विक्रेताओं से लोग खरीदारी करते देखे गए। हालांकि इस दौरान लोग मुंह ढंके नजर आए, लेकिन थैला न होने पर शर्ट और साड़ी में सब्जी रखकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह हुई चहलपहल तो पुलिस ने दिखाई सख्ती
इलाकों को सील करने के बावजूद सुबह के समय गलियों में चहलपहल रही। लोग घरों से बाहर निकलते रहे और सड़क पर जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को वापस कर दिया। मोहल्ला खलीलशर्की में नेत्र चिकित्सालय, बाबा बनखंडी नाथ और पोस्ती पाकड़ में इंद्रा बाजार वाली गली समेत 14 गलियों में बेरिकेडिंग की गई है। जहां दो-दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जोकि गली में आने वालों का नाम-पता रजिस्टर में नोट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लों का जायजा लेते रहे मजिस्ट्रेट
जिन मोहल्लों को सील किया गया, उन सभी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई हैं, जोकि शनिवार को मोहल्लों में जाकर वहां के हालातों का जायजा लेते रहे। इस दौरान मोहल्ले की गलियों में बेरिकेडिंग के पास मौजूद पुलिसकर्मियों से रजिस्टर को अपडेट करते रहने और किसी को भी बिना नाम-पता नोट किए अंदर न जाने देने की हिदायत भी दी। दोपहर करीब 12 बजे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मोहल्लों में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed