{"_id":"5e91de428ebc3e728d3a961a","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4023832135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर के तीनों कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर के तीनों कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। तहसील के एक गांव में दो दिन पहले पाए गए तीन कोरोना संदिग्धों की जांच निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उधर एक पखवाड़े पहले मलयेशिया से आए दो लोगों को जांच के बाद घर में ही क्वारंटीन किया गया है। दोनों युवक जांच में पूरी तरह ठीक पाए गए हैं। वहीं तमाम गांवों में बाहर से आए लगभग 800 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया था, ऐसे सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव में एक महिला और दो पुरुष कोरोना संदिग्ध पाए गए थे। सूचना पर जिला अस्पताल से आई टीम उन्हें लेकर चली गई थी। उनका सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा गया था। तिलहर सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट आने पर तीनों लोग निगेटिव पाए गए हैं।
वहीं प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम भेजकर गांव में स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बाहर से आए लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं नगर क्षेत्र के गांव में दो लोग मार्च के अंतिम सप्ताह में मलयेशिया से लौटे थे। दोनों युवकों की सीएचसी पर स्क्रीनिंग की गई। दोनों ठीक पाए गए। मलयेशिया से लौटे युवक ने बताया कि वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था। मलयेशिया में रहने वाले ठेकेदार ने उसे और उसके एक साथी को काम के लिए मलयेशिया बुलाया था। वे सात मार्च को तिलहर से गए थे। आठ मार्च को अमृतसर से फ्लाइट पकड़कर 9 मार्च को सुबह मलयेशिया पहुंचे थे। वहां ठेकेदार से बात न बनने पर 10 मार्च को अमृतसर लौट आए थे। साथी अमृतसर से सीधे तिलहर आ गया और वह दिल्ली चला गया। वहां 22 को लॉकडाउन में फंस गया। 27 मार्च को बसें चलने पर तिलहर आकर अपने गांव वापस आ गया। तिलहर सीएचसी पर दोनों लोगों ने स्क्रीनिंग कराई थी। उसके बाद से बराबर जांच करा रहे हैं। हम लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं, कोई परेशानी नहीं है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कमरुज्जमा ने भी दोनों के स्वस्थ होने की बात कही है।
विज्ञापन
डॉक्टर कमरुज्जमा ने बताया कि आधा दर्जन स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर परीक्षण कर रही हैं। अब तक तमाम गांवों में लगभग 800 लोगों की स्क्रीनिंग कराकार उन्हें घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। हालांकि सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य टीमें लगातार गांव में निगरानी कर रही हैं।
आज आएगी 21 लोगों की रिपोर्ट
शाहजहांपुर। तिलहर के तीन संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद 21 अन्य लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है, जिनमें तीन सिंधौली और 18 लोगों में ज्यादातर पुवायां के हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि 21 लोगों की रिपोर्ट रविवार को आने की संभावना है।