{"_id":"5e614e758ebc3ef3fb65fd7f","slug":"corona-alert-holi-programme-cancel-shahjahanpur-news-bly398566798","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिले न हाथ मिलाएं.. अबकी बार दूर से नमस्कार कर काम चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिले न हाथ मिलाएं.. अबकी बार दूर से नमस्कार कर काम चलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस का प्रभाव इस बार होली पर गले मिलकर बधाई देने की परपंरा पर पड़ता नजर आ रहा है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह है कि बचाव के लिए न तो किसी से गले मिलें और न ही हाथ मिलाएं। तीन फुट की दूरी बनाकर ही हाथ जोड़कर नमस्कार से काम चलाएं। डॉक्टरों की यह सलाह इस बार होली मिलन समारोह पर भी भारी पड़ती नजर आ रही है। कोरोना पर जारी अलर्ट को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर कई आयोजकों ने होली मिलन समारोह भी कैंसिल कर दिए हैं।
चीन के वुहान से आए इस कोरोना वायरस का हालांकि अपने जिले में अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन देश में दस्तक दे चुके इस वायरस के संक्रमण से कब कौन कहां प्रभावित हो जाए कहना मुश्किल है। इसलिए इससे बचने के लिए डॉक्टरों ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। इसी सलाह की वजह से गले मिलने की परंपरा को लोग नमस्कार करके निभाने की बात कह रहे हैं। हालांकि इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है। अब नमस्कार करने को भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताकर लोग एक-दूसरे को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नहीं करेगा होली मिलन समारोह
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ओर से प्रति वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से संघ के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि जनहित में होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने दी।
विज्ञापन
कायस्थ सेवा समिति ने भी निरस्त किया कार्यक्रम
कोरोना वायरस को लेकर जनहित में कायस्थ सेवा समिति ने भी इस बार होली मिलन समारोह कार्यक्रम निरस्त करने का फैसला किया है। समिति के संस्थापक विशाल सक्सेना ने बताया कि सभी सदस्य कोरोना को लेकर सतर्कता बनाएं रखें, किसी से हाथ न मिलाएं और न ही गले मिलें। इस बार होली पर नमस्ते कहकर गिले-शिकवे दूर करेंगे।
ऐसे बचें कोरोना वायरस से
- दिन में कई बार साबुन से हाथ को कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं। वैक्टीरिया मारने वाले अच्छे सेनेटाइजर का भी उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से हाथों पर रहने वाले वायरस से छुटकारा मिल जाएगा।
- लोगों के साथ कम से कम तीन फुट का फासला रखने का प्रयास करें। खासतौर से उस व्यक्ति से जिसे खांसी या जुकाम हो। जब कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो हवा में वायरस फैल जाता है। ज्यादा करीब रहने से सांस के रास्ते वायरस शरीर में जा सकता है।
- अक्सर हम अपनी नाक, मुंह और आंखों को बार-बार छूते रहते हैं। ऐसा न करें। हथेलियां कई सतहों को छूती है, उन पर वायरस होते हैं। दूषित हथेली से वायरस नाक, मुंह या आंखों के जरिये शरीर में जा सकता है।
- अपने आसपास सफाई का खासतौर पर ख्याल रखें। ध्यान रहे कि छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू पेपर से ढंक लें और तुरंत बाद इसे डस्टबिन में फेंक दें। छींकने से निकलने वाले तरल पदार्थ में ढेरों वायरस होते हैं और ये तेजी से फैल सकते हैं।
- अगर आपको बुखार, खांसी है या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। कोशिश करें कि घर पर ही रहें। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करने से बीमारी को शुरुआत मेें ही पकड़ा जा सकता है।
- अपने स्मार्ट फोन को हफ्ते में एक बार डिसइंफेटिंग वाइप्स से साफ जरूर करें। ये वाइप्स फोन में ऊपरी भाग में रहने वाले सभी कीटाणुओं को खत्म कर देेते हैं। हमारे हाथ में 24 घंटे रहने वाले स्मार्ट फोन की स्क्रीन वायरस का बड़ा अड्डा है। स्क्रीन पर मेथिसिलिन रसिस्टेंट स्टेफायलोकोक्स औरीयास (एमआरएसए) के जीवाणु होते हैं।
- बाथरूम की सफाई के वक्त शावर को जरूर साफ करें। इसे डिटॉल के पानी से धो सकते हैं। प्लास्टिक के पर्दों को प्रयोग बाथरूम में न प्रयोग करें। शावर में मैथालॉबेक्टर समेत कई कीटाणु पनपते हैं। कई शोध में पता चलता है कि ये वायरस शॉवर बाथरूम के पर्दो में ज्यादा पनपते हैं।
- यात्रा में खाने का सामान लेने से पहले अपने हाथ को अच्छे से साफ कर लें। हवाई यात्रा में क्रू सदस्यों से कोरोना वायरस फैलने का डर सबसे ज्यादा है।
- अगर अपको अस्पताल में रुकना पड़ रहा है तो कोशिश करें कि अपने खाने में दही का इस्तेमाल करें। दही में एसीडोफिलस नाम का बैक्टीरिया होता है जो कई तरह के वायरस को खत्म कर देता है।
- अगर आपको खांसी या जुकाम है तो मास्क जरूर पहनें। खासतौर से बाहर निकलते वक्त। आपके जरिये वायरस दूसरों में संक्रमित हो सकता है, इसलिए खास ख्याल रखें।