फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Copies of sessional examinations were not checked, CDO gave instructions

Shahjahanpur News: सत्रीय परीक्षाओं की नहीं चेक हुईं कॉपियां, सीडीओ ने दी हिदायत

Sun, 29 Sep 2024 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Copies of sessional examinations were not checked, CDO gave instructions
शाहजहांपुर। बीएसए दिव्या गुप्ता ने शनिवार को ब्लॉक पुवायां व खुटार के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में कई अनियमितता मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बितोनी में निरीक्षण को पहुंची बीएसए दिव्या गुप्ता ने शिक्षण कार्य के संबंध में पूछताछ की। पिछले दिनों संपन्न सत्रीय परीक्षाओं की कॉपियों को अभी तक न जांचे जाने की जानकारी मिली। उन्होंने दो दिन में कॉपियों को जांच कर अभिभावकों को दिखाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बितलैया दौलतपुर में एमडीएम में सब्जी नहीं बनाई गई थी। बच्चों को दाल परोसी गई। बीएसए ने मेन्यू के हिसाब से एमडीएम बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खुटार के रुजहा कला स्थित विद्यालय में पाठ्यक्रम अधूरा मिला। प्राथमिक विद्यालय रुजहा खुर्द में पाठ्यक्रम को पूर्ण कराने तथा एमडीएम खिलाने से पहले रसोइया द्वारा चेक किए जाने के निर्देश दिए। संविलियन विद्यालय कन्या खुटार में निरीक्षण करने पर परिसर में पानी भर जाने की जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय खुटार वन में जारी 75 हजार की ग्रांट से खरीदी गई सामग्री की सहीं जानकारी न मिलने पर तीन वर्ष का विवरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खुटार तृतीय में 23 बच्चों के बाहर गए होने के संबंध में बताया गया। बच्चों की कॉपी चेक करने के लिए लाल की जगह नीले पेन उपयोग किया जा रहा था। इसको लेकर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed