{"_id":"667204e5ebbd91c1f305a554","slug":"cooler-installed-in-the-street-no-space-left-to-go-out-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-120821-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गली में लगा लिया कूलर, निकलने के लिए नहीं बची जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गली में लगा लिया कूलर, निकलने के लिए नहीं बची जगह
Wed, 19 Jun 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान समस्या से अवगत कराता फरियादी। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम में मंगलवार को सिर्फ तीन शिकायतें आईं। अधिकारियों ने उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
बृज विहार कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने गली में कूलर लगा लिया है। इस वजह से निकलने की जगह नहीं बची। वेदपाल सिंह ने बताया कि निगोही रोड स्थित बांकेबिहारी कॉलोनी में नाली टूट गई थी। इसकी मरम्मत के साथ ही कॉलोनी में गोवंश के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए पात्र रखवाया जाए।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि महाकाली पैलेस के पास नया मकान बनवाने वालों ने नाली में जाली लगा दी है। इससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। नाली चोक होने पर सड़क पर गंदगी हो रही है। लोगों की समस्याओं को सुनकर नगर निगम के लेखा परीक्षक ने समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने संबंधित को मौके पर जाकर देखने और समस्या के समाधान का निर्देश दिया।