फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conveyed the message of human welfare through meditation practice.

Shahjahanpur News: ध्यान साधना से मानव कल्याण का दिया संदेश

Wed, 17 Jun 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of human welfare through meditation practice.
श्री रामचंद्र मिशन में ध्यानोत्सव में बोलते अति​थि। स्रोत: आश्रम
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस मेडीटेशन की ओर से ध्यानोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान मानव कल्याण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

रामचंद्र मिशन आश्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लखनऊ से आए चंद्रकांत ने योग के कुछ प्रमुख आसन कराए। उमा सक्सेना के लिखित और निर्देशित नाटक ‘ध्यान’ का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक में त्रिलोकी नाथ, माया सिंह, संतोषी, रीता, रजनीश, गुंजन, रमापति सिंह के अभिनय को सराहना मिली।
जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा ने सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडिटेशन का अर्थ समझाते हुए विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ध्यानोत्सव का मूल उद्देश्य व्यक्ति के अंतर्मन में दया, करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व की भावनाओं का विकास करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल ने ध्यान अभ्यास कराया। केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, गोपाल अग्रवाल, ममता सिंह, हर्षवर्धन अग्रवाल, आनंद मिश्रा, सुयश सिन्हा, संजय सक्सेना, प्रवीण बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed