फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conversion case police is looking for clues in all three cases of Shahjahanpur

धर्मांतरण मामला: शाहजहांपुर के तीनों प्रकरणों में सुराग तलाश रही पुलिस, आरोपियों की कॉल डिटेल्स से खुलेंगे राज

Tue, 22 Jul 2025 11:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

शाहजहांपुर में धर्मांतरण के तीनों प्रकरणों में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस पुराने मामलों को खंगालने के साथ आरोपियों के नेटवर्क और गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
Conversion case police is looking for clues in all three cases of Shahjahanpur
आरोपी दंपती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में पुलिस ने सिंधौली और आरसी मिशन थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोपों की जांच तेज कर दी है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के नंबरों की कॉल डिटेल्स निकलवा रही है। पुलिस उनके नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी भी जुटा रही है। उनके पुराने संपर्कों का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन

 
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के आनंद बिहार कॉलोनी में धर्मांतरण के विरोध में मारपीट और ईंट पत्थर चलने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए दंपती का चालान कर दिया है। साक्ष्यों को जुटाने के लिए पुलिस ने सोमवार को भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


दो युवकों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
मोहल्ला ताहवरगंज निवासी लखन और मोहल्ला अहमदपुरा निवासी शिवम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था दोनों को पिछले कई दिनों से एक सभा के बारे में पता चल रहा था। इसमें लोगों को सारी समस्याओं का अंत करने तथा आर्थिक लाभ दिलाने का झांसा दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जुलाई को आनंद बिहार कॉलोनी में एक बंद मकान में गए तो कई लोग मिले। वहां ईसाई धर्म अपनाने के लिए तीन लाख रुपये दिए जाने का प्रलोभन दिया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि आनंद बिहार रेती कॉलोनी की एंजल व उसके पति विवेक का चालान कर दिया गया है। चालान के साथ पांच लाख का मुचलका पाबंद कराया।

सिंधौली में धर्मांतरण कराने के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक दंपती अजय व पूजा, अजय की मां रानी देवी, पड़ोसी ज्योति का शांतिभंग में चालान कर दिया है। चालान करते हुए चारों का पांच लाख की धनराशि का मुचलका पाबंद कराया गया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने इस मामले में तहरीर दी थी।  

दंपती ने 2012 में दिल्ली में अपनाया था ईसाई धर्म
रविवार दोपहर सिंधौली के गांव कटिया बुजुर्ग में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया था। वहां महिलाओं से नोकझोंक भी हो गई थी। इस बीच पुलिस ने मकान में मिली महिला, उसके पति, उसकी सास व एक अन्य महिला को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने हिरासत में लिए चारों लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाया है। 

अब तक की जांच में पता चला कि दंपती ने 2012 में दिल्ली में ईसाई धर्म अपनाया था। रविवार को प्रार्थना सभा की जा रही थी। पड़ोसी होने के नाते दूसरी महिला हालचाल लेने पहुंची थी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पिछले रविवार को हुए मामले में कॉल डिटेल का इंतजार है। बाकी टीम साक्ष्य जुटा रही है। 

जल्द आएगी कॉल डिटेल, गांव पहुंची टीम 
धर्मांतरण कराने की सूचना पर पिछले रविवार को सिंधौली में गुरुद्वारा और पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में मसीह समाज के लोगों की चल रही प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन के नेताओं ने पहुंचकर हंगामा किया था। दस लोगों का शांतिभंग में चालान कर किया गया था। 

पुलिस उनकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार या फिर बुधवार तक उनकी कॉल डिटेल आ जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। सोमवार को एक टीम गांव पहुंची। दोबारा उन्हीं लोगों से पूछताछ की गई है।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि सिंधौली में चल रहे दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मामले की विवेचना कर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed