फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Controversy over, Vishwabhushan president of Cricket Association, Alok secretary

Shahjahanpur News: विवाद खत्म, क्रिकेट एसोसिएशन के विश्वभूषण अध्यक्ष, आलोक सचिव

Wed, 21 Jun 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Controversy over, Vishwabhushan president of Cricket Association, Alok secretary
शाहजहांपुर में क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन का विवाद थम गया है। सोमवार रात कटिया टोला स्थित रेस्टोरेंट में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें विश्वभूषण जौहरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और आलोक मिश्रा को सचिव बनाया गया। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चुनाव से पहले पूर्व अध्यक्ष ने सचिव आनंद पाठक पर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों का मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। कुछ दिन की शांति के बाद क्रिकेट खिलाड़ियों ने कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। 17 जून को नामांकन प्रक्रिया के दौरान विश्वभूषण जौहरी ने अध्यक्ष, आलोक मिश्रा ने सचिव, जयप्रकाश श्रीवास्तव ने उपाध्यक्ष व एमके पांडेय ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।
विज्ञापन

सोमवार देर रात चारों पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। अध्यक्ष विश्वभूषण जौहरी ने कहा कि मनोज यादव वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। जिले के क्रिकेट गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए मनोज को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में इरफान खान, पंकज छापू, अभय गुर्जर, अमित चौधरी, फरीद अहमद, सौरभ, आरएस दुबे, फिराज, मसूद कमाल मौजूद रहे। आभार एपेक्स कमेटी यूपी के सदस्य आनंद पाठक ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed