फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contractual health workers stage protest; warning of agitation in Lucknow starting the 12th.

Shahjahanpur News: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना, 12 से लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी

Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Contractual health workers stage protest; warning of agitation in Lucknow starting the 12th.
पुराने जिला अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को संबोधित करते संगठन के प्रदेश अध्यक्ष
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। कार्य बहिष्कार के चलते कई स्वास्थ्य इकाइयों पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ केंद्रों पर ताला लटका मिलने से मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर मयंक सिंह ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि शासन के अधिकारियों के साथ प्रांतीय नेताओं की बैठक प्रस्तावित है। वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बनी तो शनिवार को भी धरना जारी रहेगा। इसके बाद 12 अक्तूबर से लखनऊ में विशाल और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, तिलहर में संविदा पर तैनात डॉक्टरों, कर्मचारियों, आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। पीएचसी कुंवरगंज, रमापुर और राजनपुर में उपचार नहीं मिलने पर मरीज सीएचसी तिलहर पहुंचे, जिससे वहां भीड़ बढ़ गई। गर्भवती महिलाओं को जांच और टीकाकरण में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के हित को देखते हुए स्वास्थ्य इकाइयों पर एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। हड़ताल से कुछ स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed