फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contractual health workers registered their protest by wearing black armbands.

Shahjahanpur News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Wed, 07 Oct 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Contractual health workers registered their protest by wearing black armbands.
मीरानपुर कटरा में हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते संविदा कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और शहरी क्षेत्र के नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आठ से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। चेतावनी दी कि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला मंत्री डॉ. प्रशांत सिंह, शहरी इकाई अध्यक्ष पंकज अग्निहोत्री और जिला मंत्री शमसुद्दीन ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कटरा में भी जताया विरोध


मीरानपुर कटरा। सीएचसी में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए काली पट्टी बांध कर एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ.रितिका सिंह, दिनेश कुमार, सुभाष यादव, संध्या, नीतेश सिंह, रमेश चंद्र, सुमित, आकाश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed