{"_id":"67c5fb0682512862640322b4","slug":"contractors-held-officers-hostage-due-to-non-payment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-138840-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भुगतान न मिलने पर ठेकेदारों ने अधिकारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भुगतान न मिलने पर ठेकेदारों ने अधिकारियों को बनाया बंधक
Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में कंपनी के एकाउंटेंट से बातचीत करते एसडीएम। स्रोत: जागरुक पाठक
जलालाबाद। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदारों ने भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को गांव रौली बौरी स्थित निर्माण कंपनी के डिपो में मौजूद अधिकारियों को बंधक बना लिया। डिपो का गेट बाहर से बंद कर अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पाकर एसडीएम दुर्गेश यादव मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने ठेकेदारों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। बाद में कंपनी के एकाउंटेंट अमरजीत सिंह व अशोक कुमार ने दस मार्च तक भुगतान करा देने का एसडीएम को आश्वासन दिया। एसडीएम ने भी आश्वस्त किया कि भुगतान जल्द कराया जाएगा। इस पर करीब दो घंटे बाद ठेकेदारों ने डिपो का गेट खोलकर अधिकारियों को मुक्त किया। यहां पर नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) के पास जलालाबाद सहित जैतीपुर, मदनापुर व कलान ब्लाक के गांवों में पाइप लाइन बिछाने का ठेका है। इस कंपनी ने अलग-अलग गांवों में काम कराने के लिए करीब 400 लोगों को ठेके दे रखे हैं। इस कार्य से जुड़ा सभी सामान कंपनी उपलब्ध कराती है, जबकि मजदूर आदि की व्यवस्था कर लाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार करा रहे हैं। ठेकेदार विनोद अग्निहोत्री, अजीत मिश्रा आदि ने बताया कि अक्तूबर माह से भुगतान नहीं मिला है और कंपनी के अधिकारी रोज नए बहाने बनाकर टरकाते रहे। इसीलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। संवाद