फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contracted buses are not getting passengers, 35 owners have applied to surrender

Shahjahanpur News: अनुबंधित बसों को नहीं मिल रहे यात्री, 35 मालिकों ने सरेंडर करने की दी अर्जी

Fri, 27 Dec 2024 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Contracted buses are not getting passengers, 35 owners have applied to surrender
शाहजहांपुर में एआरटीओ को कागज सरेंडर करते अनुबं​धित बस मालिक। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ से संचालित अवैध स्टैंड की वजह से अनुबंधित बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। खर्च न निकलने पर बृहस्पतिवार को 35 अनुबंधित बसों के मालिकों ने एआरटीओ को वाहनों के कागज देकर सरेंडर करने की पेशकश की है। एआरटीओ ने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अधीन संचालित 74 अनुबंधित बसों में 35 बसें शाहजहांपुर से बरेली तक संचालित होती हैं। यहां पर हर दस मिनट में बस रवाना की जाती है। बसों में सीटें खाली रहती हैं, क्योंकि बरेली मोड़ पर संचालित अवैध स्टैंड से इको कार सौ रुपये में बरेली तक सफर करा रही हैं। ऐसे में रोडवेज बस में 134 रुपये किराया देकर लोग बैठना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

नियामतपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्निमेष शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बस से हर दिन चार हजार रुपये तक राजस्व दिया जाता है, फिर भी डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगाई जा रही। नुकसान में वाहन को चलाने के लिए अब वे तैयार नहीं हैं। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को वे डीएम से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर रामकुमार, पपिंदर सिंह, सर्वेश कुमार, निशांत सिंह, गौरव गुप्ता, रामगोपाल, अभिषेक गुप्ता, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बरेली मोड़ पर चलने वाली इको कार के खिलाफ अभियान चलाकर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

शांतिभूषण पांडेय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed