{"_id":"631b947e31e7a81ec2184ea0","slug":"contract-workers-sitting-on-dharna-power-failure-of-tilhar-tehsil-area-shahjahanpur-news-bly4970988164","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी, गुल हुई तिलहर तहसील की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी, गुल हुई तिलहर तहसील की बिजली
विज्ञापन
तिलहर विद्युत उपकेंद्र पर वेतन न मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मी प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। आश्वासन के बावजूद शुक्रवार को वेतन न मिलने से नाराज संविदा विद्युतकर्मी शुक्रवार को दोबारा धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने शाम को बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की तो तिलहर समेत कटरा, जैतीपुर, खुदागंज कस्बों में करीब सवा घंटे तक आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो सकी। बाद में वेतन की प्रक्रिया शुरू होने पर कर्मचारियों ने बिजली व्यवस्था सुचारू की।
विद्युत संविदाकर्मियों ने दो माह से वेतन और लगभग 10 महीने से पीएफ न मिलने को लेकर बुधवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार ने वेतन दिलाने का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करा दिया था। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार और एसडीओ सौरव शाक्य दफ्तर नहीं आए। कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला। इससे विद्युत संविदाकर्मी नाराज हो गए और शुक्रवार दोपहर से अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया।
कर्मचारी रंजीत मौर्य, रवि वर्मा ने बताया कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्युत जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि संविदाकर्मियों का वेतन ओरियन कंपनी से प्राप्त होता है। उन्होंने अभी तक वेतन नहीं दिया है। विद्युतकर्मी रंजीत कुमार, रघुनाथ, मोहम्मद दीन का आरोप है कि यहां पर कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में रहती है। फिर भी अधिकारी वेतन नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान पंकज शर्मा, रमेश, आशु सक्सेना, केशव, जाकिर, अवधेश, धर्मेंद्र, शिवम, मोहम्मददीन अंसारी, रंजीत, कल्लू, सुनील सहित तमाम कर्मचारी शामिल रहे। वहीं, शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे रोस्टर के मुताबिक बिजली गई थी। बिजली सवा छह बजे आनी चाहिए, लेकिन कर्मचारियों ने सप्लाई शुरू नहीं की। इससे जैतीपुर, तिलहर, खुदागंज और कटरा क्षेत्र में बिजली गुल रही।
जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार नें संविदा कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन देने का प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ कर्मचारियों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट आ गया है और सोमवार तक सभी कर्मचारियों के खाते में भुगतान प्राप्त हो जाएगा। शाम करीब साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।