फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contract lineman dies due to depression after losing job

Shahjahanpur News: नौकरी जाने से अवसाद में आए संविदा लाइनमैन की मौत

Thu, 05 Jun 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies due to depression after losing job
विमलेश राठौर का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
जलालाबाद। विद्युत निगम में संविदा लाइनमैन के तौर पर कार्यरत 35 वर्षीय विमलेश राठौर की बुधवार सुबह मौत हो गई। परिजनों के अनुसार करीब एक माह पहले हुई विभागीय छंटनी के दौरान उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था और उसके बाद से वह गहरे अवसाद में थे।
विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला सुंदरनगर निवासी रामनाथ बिजली उपकेंद्र पर लाइनमैन के स्थायी पद पर तैनात थे। करीब 15 साल पहले उनके पुत्र विमलेश को संविदा पर ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिल गई और कुछ माह बाद वह लाइनमैन का काम करने लगे। उनके परिवार में पत्नी पूनम के अलावा एक बेटी है।
विज्ञापन

संविदा की नौकरी से घर का खर्च चल रहा था, लेकिन बीते मई माह के पहले सप्ताह में संविदा पर काम करने वाले चार अन्य कर्मचारियों समेत विमलेश को भी नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी जाने के बाद से घरेलू जरूरतें पूरी हो पाने से वह काफी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोग संविदा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे थे। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed