फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contact was made with the families of the children found in the train

Shahjahanpur News: ट्रेन में मिले बच्चों के परिजनों से हुआ संपर्क

Sun, 13 Jul 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Contact was made with the families of the children found in the train
शाहजहांपुर। लालगढ़ से दरभंगा जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस से उतारकर चाइल्डलाइन के हवाले किए गए बिहार के रहने वाले तीन बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बच्चों को राजकीय बाल गृह में रखा गया है। परिजन एक या दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे। विधिक कार्रवाई बाद उनको सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले 10 से 11 वर्ष के तीन बच्चे अवध-असम एक्सप्रेस के एस-टू में कुर्ता पायजामा पहने बैठे थे। बच्चों के संदिग्ध लगने पर एक यात्री ने कंट्रोल में सूचना दे दी। रेलवे स्टेशन में तीनों बच्चों को जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर चाइल्डलाइन को सौंप दिया। तीनों बच्चों को राजकीय बालगृह में रखा गया है। बच्चों से पूछताछ के बाद परिजनों और मुरादाबाद स्थित मदरसा संचालकों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन

परिजन बच्चों को लेने के लिए घर से निकल गए हैं। एक या दो दिन वे यहां पहुंच जाएंगे। इन बच्चों में दो सगे भाई हैं। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया कि बच्चों के परिजनों के आने के बाद उनको बाल संरक्षण समिति के सामने पेश किया जाएगा। कार्यवाही पूर्ण होने के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed