{"_id":"68d7d85130c0a487de0e0a1a","slug":"contact-established-with-azamgarh-police-for-the-arrest-of-the-leader-of-the-salvor-gang-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153776-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साल्वर गैंग के सरगना की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ पुलिस से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साल्वर गैंग के सरगना की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ पुलिस से साधा संपर्क
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में सेंध लगाने वाले साल्वर गैंग के सरगना की गिरफ्तारी को लेकर रोजा थाना पुलिस ने आजमगढ़ पुलिस से संपर्क साधा है।
करीब तीन सप्ताह पूर्व रोजा थाना पुलिस ने जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नितिश के नामक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए बिहार के जिला नवादा के थाना वारिस अली क्षेत्र के भवानी विगहा गांव निवासी विवेक कुमार मंडल को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेज दिया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह जिला आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र के गांव भीलमपुर छपरा के नितिश के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इससे पहले हरदोई में श्याम कृष्ण निवासी बडागांव केशवपुरा थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ के स्थान पर परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
दोनों जगह पर परीक्षा देने के लिए 20 हजार रुपये तय हुए थे। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आजगमढ़ पुलिस से संपर्क साधा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।