{"_id":"688e63b38611eaa95b0c49ac","slug":"consumers-upset-over-discrepancies-in-electricity-bills-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-149532-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली बिलों में गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली बिलों में गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ की आवास विकास कॉलोनी में इन दिनों बिजली का बिल ज्यादा आने से लोग परेशान हैं। खास यह है कि जिन लोगों के यहां सोलर एनर्जी प्लांट लगे हैं, उनके बिल भी कम धनराशि के होने के बजाय पहले की तरह आ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग कर रही कार्यदायी संस्था पर बिल में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
काॅलोनी के उज्जवल शर्मा, अभय सिंह, रामराज पाल, सौरभ गुप्ता, संजय सिंह, संतोष उपाध्याय आदि ने बताया कि इन दिनों बिजली के बिल मनमाने तरीके से निकाले जा रहे हैं। बिल निकालने वाले मीटर रीडर विद्युत भार की मांग मनमाने ढंग से बढ़ा देते हैं और इसी वजह से बिल अधिक आ रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल सुधारने और कम निकालने के एवज में उनसे सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला भी इस संबंध में नाराजगी व्यक्त कर विद्युत निगम के एक्सईएन को पत्र भेज चुके हैं। एसडीओ राजेश कुमार सिंह के अनुसार ऐसे मामलों में जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिल ज्यादा आने पर उपभोक्ता सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। संवाद