फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consumers outraged over power outage amidst scorching heat... staged a road blockade.

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से भड़के उपभोक्ता...लगाया जाम

Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Consumers outraged over power outage amidst scorching heat... staged a road blockade.
शाहजहांपुर में लोहारों वाला चौराहे पर लगा जाम। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की आपूर्ति घंटों बंद रहने से उपभोक्ता भड़क गए। आनंदपुरम कॉलोनी समेत आसपास के लोगों ने कार्य के नाम पर बिजली काटने और जेई पर फोन रिसीव नहीं करने का आरोप लगाते हुए लोहारों वाले चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत किया। करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे ककरा उपकेंद्र का आनंदपुरम फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। कुछ देर के बाद कुछ हिस्से की बिजली आ गई, जबकि काफी इलाका अंधेरे में रहा। लोगों का आरोप है कि लोहारों वाले चौराहे पर निर्माण कार्य के नाम पर बिजली कटौती की जाती है और कर्मचारी काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जेई को फोन लगाया। उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं की। इससे खफा उपभोक्ता रात करीब आठ बजे लोहारों वाले चौराहे पर आ गए। उन्होंने जाम लगा दिया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। निगम की मनमानी से खफा काफी लोग सड़क पर आ गए। इस बीच डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही आपूर्ति को बहाल कराएंगे, तब करीब साढ़े नौ बजे जाम खोला गया। रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

--
11 केवीए लाइन पर इंसुलेटर बर्स्ट होने से ठप हुआ फीडर
अधिशासी अभियंता सिटी आरपी सिंह ने बताया कि ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर पर 11 केवीए की लाइन पर पांच जगहों पर इंसुलेटर बर्स्ट होने के चलते लाइन कई जगहों पर प्रभावित हुई थी। लाइन को चेक करने के चलते आपूर्ति को बंद करना पड़ रहा था। इसके चलते आपूर्ति शुरू करने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed