फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consumers deprived of peace due to seven to eight hour cut in rural areas

Shahjahanpur News: देहात क्षेत्र में सात से आठ घंटे कटौती से उपभोक्ताओं का छीना सुकून

Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Consumers deprived of peace due to seven to eight hour cut in rural areas
कलान में खेत में टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद
शाहजहांपुर। प्रदेश की चार इकाइयां बंद होने से भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने रात का सुकून छीन लिया है। दिन और रात में घंटों बिजली गायब रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के बाद आने वाली सप्लाई भी लोकल फाल्ट की भेंट चढ़ रही है। इसके चलते तहसील स्तर पर पेयजल संकट खड़ा हो गया, साथ ही लघु उद्योग भी चौपट हो गए हैं। इधर, अधिकारियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने से उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपने लगा है।
विज्ञापन



बिजली कटौती से परेशानी, लो-वोल्टेज से भी बढ़ी दिक्कत : जलालाबाद में पिछले कुछ दिन से नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक दिन व रात में बिजली की जबरदस्त कटौती की जा रही है। रात में होने वाली कटौती लोगों को ज्यादा अखर रही है। दिन के समय में शटडाउन और रोस्टरिंग को मिलाकर तीन से चार घंटे बिजली गायब हो जाती है। रात में भी कई चरण में दो घंटे से ज्यादा की कटौती की जा रही है। इसके अलावा शाम के समय बार-बार ट्रिपिंग से भी लोग तंग आ गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता कटौती से ज्यादा लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटौती के बाद जो बिजली मिलती है, वह लो-वोल्टेज की भेंट चढ़ जाती है।
विज्ञापन



बिजली नहीं आने से हलकान, फाल्ट की भेंट चढ़ रही सप्लाई: कस्बे में बिजली की आवाजाही से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों की हालत काफी ज्यादा खराब है। यहां पर जर्जर लाइनों के चलते आए दिन फाल्ट होने से बिजली मिलना मुश्किल हो रही है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली आई। पसीना सूखने से पहले ही बिजली चली गई। उसके बाद डेढ़ बजे आई। सुबह फिर बिजली गायब हो गई। 12 बजे आने के बाद चार बजे गई , जो शाम आठ बजे तक नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार आठ घंटे भी बिजली नहीं मिलती : मिर्जापुर में क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। दिन में कई बार आने जाने वाली बिजली कभी लगातार दो घंटे नहीं रुकती है। शाम को सात बजते ही गुल हो जाने वाली बिजली रात को साढ़े 11 बजे आती है और सुबह सात बजे के लगभग चली जाती है। बिजली कटौती की जानकारी करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी मोबाइल की कॉल तक रिसीव नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed