{"_id":"58c1a8294f1c1b8322dc5319","slug":"consumers-cheat-on-giving-less-food-to-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर कम खाद्यान्न देने से उपभोक्ता खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर कम खाद्यान्न देने से उपभोक्ता खफा
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन कर पूर्ति निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र के गांव शेरगढ़ के राशन कोटेदार द्वारा होली पर चीनी और मिट्टी का तेल न देने तथा गेहूं, चावल कम मात्रा में देने से नाराज उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
हुआ यूं बृहस्पतिवार को गांव के कोटेदार ने सुबह राशन की दुकान खोलकर राशन बांटना शुरू किया तो उपभोक्ताओं ने प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और एक किलो चावल देने पर आपत्ति जताते हुए चीनी, मिट्टी का तेल भी मांगा लेकिन कोटेदार ने उनकी एक न सुनी। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर उपभोक्ता कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
एसडीएम के न होने पर उपभोक्ता पूर्ति कार्यालय पहुंचे तथा नारेबाजी करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन पूर्ति निरीक्षक रामेश्वर दयाल को दिया। ज्ञापन देने वालों में फिरासत, रूबी, किस्सो, उजमा, रेहाना, सबीना, बबलू आदि ने कोटेदार की जांच कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। एसडीएम पदम सिंह ने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।