{"_id":"6acfbe97b58a9236190e048a","slug":"construction-work-on-the-paliya-lucknow-highway-begins-commuters-to-get-relief-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-187467-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पलिया-लखनऊ हाईवे का निर्माण कार्य शुरू...राहगीरों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पलिया-लखनऊ हाईवे का निर्माण कार्य शुरू...राहगीरों को मिली राहत
Wed, 14 Oct 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पलिया-लखनऊ हाईवे पर नियामतपुर मोड़ से चिनौर के बीच हुआ सड़क का निर्माण। संवाद
शाहजहांपुर। पलिया-लखनऊ हाईवे पर नियामतपुर मोड़ से लेकर चिनौर तक सड़क का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इस सड़क पर गड्ढों की भरमार की वजह से राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा था। करीब 14 किमी सड़क का निर्माण हरदोई बाइपास तक किया जाना है।
पलिया-लखनऊ हाईवे एनएचएआई के अंतर्गत आता है। एनएचएआई ने पीडब्ल्यूडी को 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इससे हरदोई बाइपास से लेकर नियामतपुर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क पर गड्ढों की वजह से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया था। अभी पुवायां रोड महिला थाना से रोडवेज होते हुए कचहरी पुल से हरदोई बाइपास तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
संभावना है कि अगले 10 से 15 दिनों तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि संबंधित एजेंसी को निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है।