फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of three junior high schools completed, team will check quality

Shahjahanpur News: तीन जूनियर हाईस्कूलों का निर्माण हुआ पूरा, गुणवत्ता जांचेगी टीम

Sun, 04 Feb 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of three junior high schools completed, team will check quality
समग्र ​शिक्षा माध्यमिक के तहत निर्माणाधीन राजकीय हाईस्कूल। संवाद
शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत जिले में पांच राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनमें से तीन राजकीय हाईस्कूल बनकर तैयार हो गए हैं। इनकी गुणवत्ता जांचने के लिए समिति का गठन होगा। जबकि दो विद्यालयों का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। उम्मीद है कि अगले सत्र में इन स्कूलों में अध्यापन कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गांव से ज्यादा दूर जाकर शिक्षा प्राप्त न करनी पड़े, इसके लिए जिले के तीन ब्लॉकों भावलखेड़ा, मदनापुर तथा कटरा के गांवों में राजकीय हाईस्कूल के भवनों का निर्माण हो रहा है। ब्लॉक मदनापुर के बौरी तथा महोलिया व कटरा के रमापुर उत्तरी में राजकीय हाईस्कूल के भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इनमें प्रत्येक विद्यालय भवन के लिए 69.51 लाख रुपये खर्च किए गए। पूर्ण रूप से निर्मित इन तीन राजकीय हाईस्कूलों के भवनों को माध्यमिक शिक्षा विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। अब इनकी गुणवत्ता की जांच होगी। ब्लॉक भावलखेड़ा के सुजातपुर व गुलरा उर्फ नौगवां का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अनुसार फिनिशिंग का काम ही बाकी है। यह कार्य अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन्हें भी सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जांच समिति गठन के लिए डीएम को भेजी फाइल
नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूलों के भवन की गुणवत्ता की जांच के लिए समिति का गठन किया जाएगा। समिति के गठन को लेकर डीआईओएस कार्यालय से फाइल डीएम कार्यालय भेज दी गई है। डीएम के निर्देश पर समिति गठित की जाएगी, जोकि जांच करेगी। इनमे प्रशासन, निर्माण व शिक्षा विभाग तीनों के अधिकारी होंगे।
-
दूसरी किस्त मिलने में देरी से दो विद्यालय भवनों के निर्माण में आई रुकावट
ब्लॉक स्तर पर राजकीय विद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य दो महीना पहले ही पूरा हो जाना था लेकिन दूसरी किस्त मिलने में देरी की वजह से निर्माण में विलंब हो गया। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिकारियों का कहना है कि अगले माह तक विद्यालयों के भवनों का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।


-
जिले के ब्लॉक मदनापुर व कटरा में राजकीय हाईस्कूलों के भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका हैं, ब्लॉक भावलखेड़ा में निर्माणाधीन दो भवन का काम अंतिम पड़ाव पर है। फिनीशिंग का काम एक माह में पूरा कराके हैंडओवर किए जाने की बात यूपी सिडको के अधिकारी कह रहे हैं। भवनों की गुणवत्ता की जांच को समिति के गठन की फाइल डीएम कार्यालय भेजी जा रही है।
- हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed