फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of road and canal along Ramtal started

Shahjahanpur News: रामताल के किनारे सड़क व नाला निर्माण का कार्य शुरू

Wed, 18 Jun 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Construction of road and canal along Ramtal started
जलालाबाद में रामताल किनारे चल रहा नाला निर्माण। संवाद
जलालाबाद। परशुराम जन्मस्थली परिसर में सुंदरीकरण के साथ ही रामताल किनारे सड़क व नाला निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। यह कार्य सीएनडीएस की देखरेख में लखनऊ की जगदीश सिंह एंड कंपनी ने शुरू कराया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खेड़ा (वार्ड परशुरामपुरी) स्थित भगवान परशुराम मंदिर के सामने करीब 42 बीघा के रकबे का तालाब है जो रामताल के नाम से प्रसिद्ध है। बुजुर्ग बताते हैं कि कभी यहां से होकर रामगंगा निकली थी। उसी नदी की छांड़ के रूप में यह तालाब है। नगर पालिका के छह से ज्यादा नालों का मुंह तालाब में होने से इसका पानी काफी गंदा और दूषित हो गया है।
विज्ञापन

परशुराम की जन्मस्थली घोषित होने के बाद सरकार ने इस तालाब को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर सुंदरीकरण कराने के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। सरकार की मंशा मंदिर तक एक चौड़ा रास्ता बनाने की भी थी। अन्य कही जगह न होने पर प्रशासन ने करीब एक माह पहले रामताल के किनारे लोगों द्वारा किए अवैध कब्जों को हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसी जमीन पर रामताल से मंदिर तक साढ़े सात फुट चौड़ा मार्ग व इसके पीछे डेढ़ मीटर चौड़ा नाला बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि रामताल में जाने वाले सभी नालों के गंदे पानी को नए नाले में डालते हुए उसे रामताल मार्ग पर बने नाले तक पहुंचा दिया जाएगा ताकि गंदा पानी रामताल में न जा सके।
बताया कि रामताल के पानी को साफ भी किया जाएगा। साथ ही 11 करोड़ की स्वीकृत धनराशि से ही तालाब का सुंदरीकरण, मार्ग तथा नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed