फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of overbridges resumed on Lucknow-Delhi highway

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य फिर शुरू

Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Construction of overbridges resumed on Lucknow-Delhi highway
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालाें के लिए पांच वर्ष बाद अच्छी खबर आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित निर्माणाधीन तिलहर, बंथरा और कटरा के ओवरब्रिजों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। शुरूआती दौर में ब्रिज के साइड में लगे पैनल को जेसीबी मशीन से निकालकर साइड की मिट्टी हटाकर दोबारा पैनल को लेवल में करके साइड की मिट्टी को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। संभवत: जनवरी माह तक ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण होने से शीघ्र ही लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली से सीतापुर के बीच सड़क निर्माण का कार्य वर्षों से लंबित है। लगभग 10 वर्ष पहले तिलहर में हाईवे निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन एरा कंपनी के दिवालिया हो जाने से काम बंद हो गया। यहां पर पिछले पांच सालों से आधे अधूरे ओवरब्रिज का कार्य लंबित है तथा सड़कों का निर्माण भी आधा अधूरा होने से तमाम दुर्घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। इधर, लगभग एक सप्ताह से ओवरब्रिज पर काम की शुरुआत हुई है। तिलहर बाईपास चौराहे पर स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर काम करा रहे राज कॉरपोरेशन लिमिटेड मैनपुरी के इंजीनियर विजयपाल सिंह, नवीन भारद्वाज और राहुल कुमार ने बताया की तिलहर, कटरा और बंथरा स्थिति निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य कंपनी के माध्यम से शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई से कंपनी को ठेका मिला है। कटरा से शाहजहांपुर तक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज का काम भी शुरू किया जा रहा है। बताया कि तिलहर, कटरा और बंथरा ओवरब्रिज निर्माण के लिए कंपनी की टीमें गठित करके काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जेसीबी से चल रहा काम, बारिश से हो रही दिक्कत
इंजीनियर विजय पाल सिंह ने बताया कि शुरूआती दौर में ओवरब्रिज के दोनों साइडों में मिट्टी को रोकने के लिए लगाए गए पैनल हटाए जा रहे हैं, क्योंकि लगाए गए पैनल लेवल से आउट हो गए हैं। पैनल के समीप मिट्टी की खुदाई करके प्रत्येक पैनल को निकालकर अलग किया जा रहा है। इसके बाद लेवल निकालकर दोबारा पैनल लगाकर बाद में साइड से मिट्टी का भराव किया जाएगा। जेसीबी मशीनें लगाकर मिट्टी की खुदाई और पैनल को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद अतिरिक्त मिट्टी डालकर सड़क के लिए मिट्टी की लेयर तैयार की जाएगी। फिलहाल पड़ी हुई मिट्टी को समतल किए जाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बताया कि मिट्टी डालने के बाद गिट्टी को बिछाया जाएगा। इसके बाद पत्थर डालकर उसके ऊपर कोलतार बजरी का लेयर करके सड़क तैयार की जाएगी। बताया कि बारिश के कारण काम में बाधा हो रही है। मिट्टी की खुदाई करने के बाद बारिश हो जाने पर पानी भर जाता है उसे निकालने के बाद दोबारा काम शुरू हो पाता है, इसलिए काम में कुछ विलंब हो रहा है। बताया कि जनवरी तक ओवरब्रिज के निर्माण कार्य संभवत: पूरे कर लिए जाएंगे। कंपनी के डायरेक्टर बीआर सिंह ने निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed