फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of New Electricity Towers Hinges on Land Acquisition from Farmers; Overbridge Work Stalled

Shahjahanpur News: किसानों से मिले जमीन तो लगें बिजली के नए टावर, अटक गया ओवरब्रिज का काम

Fri, 05 Jun 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of New Electricity Towers Hinges on Land Acquisition from Farmers; Overbridge Work Stalled
अमित सिंह चौहान, सिंधौली। - फोटो : महसी के किलोमीटर संख्या 49 पर बन रहा स्पर।
शाहजहांपुर। पलिया-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किसानों के विरोध के कारण करीब तीन माह से ठप है। विद्युत निगम को टावर लगाने के लिए किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

पुवायां रोड से पैना बुजुर्ग गांव के पास पलिया हाईवे को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-30 पर मौजमपुर के पास जोड़ा गया है। करीब 13 किमी लंबे बाइपास पर पैना बुजुर्ग हाइडिल के पास रिंग रोड के ऊपर से 600 मीटर लंबा माइनर ओवरब्रिज बनाने का कार्य अप्रैल 2023 में शुरू किया गया था। ओवरब्रिज का निर्माण जून 2026 में पूरा होना था। निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पूरा करने में हाईटेंशन लाइन बाधक बन रही है।
विज्ञापन

लाइन को ऊंचा करने के लिए टावर लगाए जाने हैं, लेकिन निर्माणाधीन स्थल के आसपास के किसान अपने खेत में टावर नहीं लगने दे रहे हैं। किसान व्यवसायिक सर्किल रेट पर मुआवजा मांग रहे हैं, कार्यदायी संस्था मानक के अनुसार मुआवजा देने की बात कर रही है। इस फेर में हाईटेंशन लाइन ऊंची नहीं होने से तीन माह से काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
10 दिन पहले करंट लगने से झुलसा था मजदूर
कार्यदायी संस्था आरसीएल के कर्मचारियों ने बताया कि 10 दिन पहले अमित नाम का मजदूर ओवरब्रिज पर काम कर रहा था। हाईटेंशन लाइन उससे करीब तीन-चार मीटर ऊपर थी। करंट ने उसको अपनी तरफ खींच लिया, जिस कारण झटका खाने से पुल के नीचे आकर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कई दिन तक कोमा में रहा। इसी तरह करीब चार माह पहले पुल से गुजर रहे कंटेनर में करंट आने से टायरों में आग लग गई थी। इन घटनाओं के बाद पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ने अवरोधक लगा दिए हैं।
--
लोगों की बात
हाईटेंशन लाइन ओवरब्रिज के पास होने की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जाए। जिससे आम लोगों की जान को खतरा नहीं रहे। आंधी में भी तार टूटने से हादसा होने का खतरा रहता है।
- सोनू मिश्रा, पनवाड़ी
--
प्रशासन को हस्तक्षेप कर जल्द ही हाईटेंशन लाइन हटानी चाहिए। जिससे ओवरब्रिज का निर्माण गति पकड़े। लोगों को हमेशा हाईटेंशन लाइन से खतरा बना रहता है।
- अमित सिंह चौहान, सिंधौली
--
विद्युत निगम से वार्ता हो गई है। कुछ जगह किसान विरोध कर रहे हैं। इस वजह से हाईटेंशन लाइन ऊंची होने में देरी हो रही है। प्रयास किए जा रहे है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाए।

- नवरत्न, पीडी एनएचएआई
--
निर्माण कार्य एनएचएआई को कराना है। उन्होंने कार्य के लिए संस्था भी चयनित कर दी है। विद्युत निगम सिर्फ कार्य का सुपरविजन करेगा।
-मोहित श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, पारेषण केंद्र

अमित सिंह चौहान, सिंधौली।

अमित सिंह चौहान, सिंधौली।- फोटो : महसी के किलोमीटर संख्या 49 पर बन रहा स्पर।

अमित सिंह चौहान, सिंधौली।

अमित सिंह चौहान, सिंधौली।- फोटो : महसी के किलोमीटर संख्या 49 पर बन रहा स्पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed