{"_id":"69a3476460d8a8492c0f50ad","slug":"construction-of-green-road-is-going-on-at-a-slow-pacequestions-are-being-raised-on-the-quality-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-166819-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धीमी गति से चल रहा ग्रीन रोड का निर्माण...गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धीमी गति से चल रहा ग्रीन रोड का निर्माण...गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
दुष्यत पसरीचा।
शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहीद अहमद उल्ला शाह की मजार से तेल टंकी तक ग्रीन रोड का निर्माण शुरू हुए एक साल से अधिक समय हो गया है लेकिन केवल 70 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। सड़क पर बिछाई गई रोड की बजरी उखड़ने लगी है। इसके साथ ही पाइप लाइन लीक हो रही है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
सीएम ग्रिड योजना के तहत अक्तूबर 2024 में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक करीब 400 मीटर लंबी ग्रीन रोड का निर्माण शुरू हुआ था। इसकी लागत करीब छह करोड़ रुपये है। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा होना था। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण 70 फीसदी के आसपास हो पाया है।
निर्माण में देरी की वजह से स्टेशन जाने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों सड़क का बेस बनाने के लिए बजरी और सीमेंट डाला गया। इसके बाद भी पाइप लाइन लीक हो रही है। सीवर लाइन का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सीवर के मैनहोल से भी पानी लीक हो रहा है। पाइप लाइन लीक होने से पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
--
लोगों को हो रही परेशानी
सीएम ग्रिड रोड योजना के तहत ग्रीन रोड के निर्माण को एक साल चार माह से अधिक का समय हो गया है। अभी सिर्फ 70 प्रतिशत के करीब निर्माण हो पाया है। पाइप लाइन लीक होने से सड़क पर पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी संबंधित कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने की बात कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। एक तरफ फुटपाथ नौ फुट का तो दूसरी तरफ चार फुट का बनाया गया है। सड़क निर्माण में भेदभाव किया जा रहा है।
- दुष्यत पसरीचा
--
सड़क पर सीमेंट के साथ बजरी बिछा दी गई है। इसके बाद भी पाइप लाइन लीक हो रही है। इसकी वजह से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
-बबलू
--
संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए। अगर काम में कमी पाई गई तो एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- आशीष त्रिवेदी, चीफ इंजीनियर, निर्माण विभाग, नगर निगम