फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of bridge on Ganges started in Bichiachhutti

Shahjahanpur News: बिछियाछुट्टी में गंगा पर पुल का निर्माण शुरू

Sun, 11 Jun 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Ganges started in Bichiachhutti
बिछियाछुट्टी पुल के बारे में डीपीएम से जानकारी करते मंत्री जितिन प्रसाद। संवाद
जलालाबाद। बिछियाछुट्टी में गंगा पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सेतु निगम के डीपीएम ब्रजेंद्र मौर्य से पुल निर्माण संबंधी जानकारी ली। लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

कायमगंज में भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए शमशाबाद होकर निकले जितिन प्रसाद कुछ देर के लिए ढाई गांव रुके। वहां सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे बिछियाछुट्टी पुल के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के दौरान ग्रामीणों की जमीन कम से कम उपयोग में ली जाए। पुल का निर्माण भी समय से पूरा हो। इस दौरान उनके साथ जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, आलोक प्रताप सिंह, आनंद देव मिश्रा, सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के निर्माण से मिलेगी जाम से निजात
कोलाघाट पुल से चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कराने को लेकर बनी संशय की स्थिति के बीच ढाई के गंगा तट तक श्रद्धालुओं की राह आसान बनाने के लिए बिछियाछुट्टी पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज और कंपिल तक के बड़े इलाके का जुड़ाव शाहजहांपुर से सीधा और आसान हो जाएगा। यहां बने पुराने संकरे पुल पर लगने वाले जाम से भी राहगीरों को निजात मिल जाएगी।
गंगा के ढाईघाट तट पर स्नान करने जाने श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए सुप्रसिद्ध संत स्वामी विचार स्वरूप महाराज त्यागी जी के अथक प्रयासों के बाद ढाई गांव के समीप गंगा नदी की छांड़ (बिछियाछुट्टी) पर वर्ष 1997-98 में तत्कालीन लोनिवि मंत्री रामकुमार की स्वीकृति पर पुल का निर्माण कराया गया था। कोलाघाट पर पक्के पुल के निर्माण और शमशाबाद तक रोड के चौड़ीकरण के बाद गंगा स्नान के लिए आने वालों की तादाद काफी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में बिछियाछुट्टी का संकरा और पुराना पुल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रजेंद्र मौर्य ने बताया कि 11 करोड़ की लागत वाले यह पुल चार पिलर पर साढ़े सात मीटर चौड़ा और 90 मीटर लंबा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed