फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction begins at the main gate of the medical college; entry is granted after inquiring about an alternative route.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर निर्माण शुरू, वैकल्पिक रास्ते से पूछताछ के बाद मिला प्रवेश

Sun, 05 Oct 2025 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Construction begins at the main gate of the medical college; entry is granted after inquiring about an alternative route.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर निर्माण कार्य होने के कारण रविवार को वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते मरीजों व उनके तीमारदारों को नहर की ओर से गेट की तरफ पूछताछ के बाद ही प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर रविवार से निर्माण कार्य को शुरू किया गया। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए रस्सी बांध दी गई। इसके बाद जेसीबी से पूरे दिन काम कराया गया। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों को नहर की ओर से गेट की तरफ जाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग और गेट की अधिक दूरी होने के कारण पूरे दिन मरीज परेशान रहे। इस बीच कार, ई-रिक्शा आदि से आने वाले मरीजों से सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ की। कार व ई-रिक्शा चालकों को स्पष्ट कहा कि वे मरीज को छोड़कर वाहन को परिसर से बाहर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर कॉलोनी के अंदर जाने के लिए रास्ता आम नहीं किया। इसके चलते डॉक्टरों के रिश्तेदारों से मिलने आने वालों को जूझना पड़ा। लोग कॉलोनी के अंदर जाने वाला रास्ता ही तलाशते रहे। सुरक्षाकर्मियों के अनुसार, नई व्यवस्था से अनधिकृत रूप से परिसर में घूमने वालों पर लगाम लगेगी।
--
ओपीडी में आने वालों को आएगी दुश्वारी
मुख्य गेट के सामने ही ओपीडी का गेट है। निर्माण कार्य के चलते नहर की तरफ से वैकल्पिक गेट की दूरी अधिक है। सोमवार को ओपीडी खुलने पर मरीजों को दुश्वारियों से जूझना पड़ेगा।

--
अस्पताल के अंदर आने से किसी की मनाही नहीं है। मरीज को छोड़ने के बाद परिसर के अंदर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है। वाहन को स्टैंड पर ही खड़ा किया जाए।
- डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य

राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed