फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constable sent to police lines for misbehaving with BJP leader.

Shahjahanpur News: भाजपा नेता से अभद्रता पर सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 17 Aug 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Constable sent to police lines for misbehaving with BJP leader.
खुटार। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयशंकर अवस्थी से अभद्रता करने पर एसपी ने सिपाही आकाश तोमर को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरिया निवासी विजयशंकर अवस्थी शनिवार रात खाना खाने के बाद पुवायां रोड पर टहलने निकले थे। उनका आरोप है कि घर जाते समय मुख्य चौराहे पर सिपाही आकाश तोमर ने उनको रोक लिया और नाम, पता पूछने के दौरान अभद्रता करने लगा।
सूचना दी तो कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा होने लगा। सूचना पाकर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया। जानकारी मिलने पर एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सिपाही आकाश तोमर के शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बाद में विजयशंकर ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। सिपाही का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में सिपाही आकाश तोमर को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मीडियाकर्मियों से उलझे थाना प्रभारी
सिपाही के अभद्रता करने के बाद वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अरविंद कुमार पर सीयूजी नंबर रिसीव नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि थाना प्रभारी कॉल रिसीव नहीं करते हैं। मीडिया के लोगों ने भी कॉल रिसीव नहीं होने की शिकायत की तो थाना प्रभारी भड़क उठे बोले-वह मीडिया वालों की कॉल रिसीव नहीं करेंगे, जिसे जो करना हो कर लो। मीडियाकर्मियों ने थाना प्रभारी के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए रात में ही सीओ प्रवीण मलिक से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed