फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consideration will be given to merging the schools which are creating hindrances, rest of the list is being prepared

Shahjahanpur News: बाधा डालने वाले स्कूलों को मर्ज करने पर होगा विचार, बाकी की सूची हो रहीं तैयार

Sun, 29 Jun 2025 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Consideration will be given to merging the schools which are creating hindrances, rest of the list is being prepared
शाहजहांपुर में कटरा विधायक को ज्ञापन देते यूटा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। जनपद के 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मर्ज होने पर रास्ते में बाधा डालने वाले स्कूलों पर जिला कमेटी विचार करेगी। शेष स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है। सोमवार तक सूची फाइनल कर मर्ज होने स्कूलों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पड़ोस के संसाधनयुक्त विद्यालयों में मर्ज करने के निर्देश आए थे। गांव के स्कूल बंद होने की सूचना पर गांव के लोगों ने विरोध जताया था। शिक्षक संगठन भी इसके पक्षधर नहीं हैं। बीएसए ने मर्ज होने के मानक में आने वाले प्रत्येक स्कूल की प्रबंध समिति से प्रस्ताव मांगे थे।
विज्ञापन

अफसरों के मुताबिक, समितियों ने प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है। इसके बाद विभाग ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची बनाना शुरू कर दी है। बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि मर्ज होने वाले स्कूलों की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। दूसरे स्कूल में बच्चों के जाने में नाला, नदी, हाईवे, जंगल आदि होने पर जिला कमेटी के सामने रखकर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेसिक विद्यालयों को बंद करना शिक्षा प्रावधानों का उल्लंघन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्रा ने पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि शासन और सरकार ने बेसिक शिक्षा के विद्यालयों को खत्म किया जाना प्राथमिक शिक्षा संबंधी संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है।
आरटीई अधिनियम के तहत घर से एक किलोमीटर के अंदर प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हर कक्षा को एक शिक्षक और हर विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति आवश्यक है, लेकिन सरकार और शासन स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध करने के बजाय बेसिक शिक्षा को खत्म करने पर आमादा हैं। जिला मंत्री देवेश बाजपेयी ने मर्ज की नीति का विरोध किया। बैठक रवींद्र पाल प्रजापति, यशपाल सिंह यादव, प्रदीप सिंह, अरविंद गौतम, विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद



यूटा ने कटरा विधायक को दिया ज्ञापन
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कटरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक वीर विक्रम सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि कम छात्र संख्या के आधार पर परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। इससे छात्रों के लिए विद्यालयों की दूरी बढ़ेगी। ग्रामीण परिवेश के गरीब बच्चों का असुरक्षा एवं दूरी बढ़ने के चलते विद्यालय तक पहुंचना सुलभ नहीं होगा। इस मौके पर रामकुमार सिंह, पृथ्वीराज, अवनीश कुमार सिंह, चंदन वर्मा, मोहन गंगवार मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में कटरा विधायक को ज्ञापन देते यूटा के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

शाहजहांपुर में कटरा विधायक को ज्ञापन देते यूटा के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed