फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consider the police your friends... use the helpline numbers when needed.

Shahjahanpur News: पुलिस को अपना दोस्त समझें...जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें

Wed, 25 Mar 2026 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Consider the police your friends... use the helpline numbers when needed.
महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं  व पुलिस कर्मी। संवाद
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को आकांक्षा हाईस्कूल की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने पुलिस के काम करने का तरीका देखा। इस दौरान उन्हें बताया गया कि पुलिस भी उनके बीच से आती है। इसलिए पुलिस को अपना दोस्त समझें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। करीब 20 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाने में पहुंचीं छात्राओं को उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार ने पुलिस के काम करने के तरीके की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे सक्रिय रहती है। थाना परिसर ऐसा कार्यालय है जहां कोई छुट्टी नहीं होती। इस वजह से पुलिस से डरना नहीं चाहिए बल्कि सहयोग लेना और देना चाहिए। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के टिप्स भी दिए। कहा कि किसी ऑफर के चक्कर में न फंसे।
विज्ञापन

इसके बाद छात्राओं को महिला हेल्पडेस्क पर लेकर गए। बताया कि यहां पर पीड़ित महिलाओं का प्रार्थना पत्र लिया जाता है। उसके बाद ड्यूटी अधिकारी के पास प्रार्थना पत्र भेजते हैं। यहां पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बीच वार्ता कराकर समझौते का प्रयास करते हैं। दोनों के नहीं मानने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष में ले जाकर रिपोर्ट दर्ज करने के तरीका भी बताया गया। इस बीच मिशन शक्ति केंद्र को भी छात्राओं ने देखा। इस मौके पर छवि कुमारी, ज्याेति, प्रिया अरोरा, रजनी मिश्रा, रंजीत कुमार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed