{"_id":"65da45ca28dce905dfd42747734ac4d1","slug":"congressmen-resolution-day-observed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मनाया संकल्प दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मनाया संकल्प दिवस
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने भूमि अधिग्रहण बिल सहित केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संकल्प दिवस मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन परिसर में बापू प्रतिमा के समक्ष धरना देकर पार्टी को पुराना गौरव दिलाने के लिए जी-जान से जुटने का संकल्प किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कार्यकर्ताओें को संकल्प कराया कि पूंजीपतियों की हिमायती और किसान-मजदूर विरोधी केंद्र की मोदी सरकार के जन विरोधी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पार्टी को फिर से मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून को उसके मूल रूप में लागू कराने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में बढ़ी महंगाई से समाज के गरीब तबके का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली में चलने का संकल्प कराया। वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में अशफाक उल्ला खां, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, विनीत मिश्रा, मुजीबउररहमान खां, शाहिद अनवर कुरैशी, सावित्री शर्मा, शारदा थापा, सुनीता सिंह, रचना निगम, अश्विनी द्विवेदी, अनूप वर्मा, संजीव गुप्ता, रवि कैथवार, शशि मोहन अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।