{"_id":"327cc74a15260bfffa46d6a4276566c9","slug":"congressmen-rajiv-gandhi-the-soulful-of-remembrance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने राजीव गांधी का किया भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी का किया भावपूर्ण स्मरण
शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने बुधवार को टाउनहाल के पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके दिवंगत नेता का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सदस्य एवं अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल पूनिया ने दलितों के उत्थान को कांग्रेस राज में शुरू की गईं विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अन्य पार्टियों ने केवल वोटों के लिए दलितों का इस्तेमाल किया।
हरेवा से लौटकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे पूनिया ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने में पूर्व प्रधानमंत्री की अहम् भूमिका रही। उन्होंने किसानों समेत समाज के दलित और पिछड़े वर्गों के लिए जो कुछ किया, वह अन्य पार्टियों के लिए नजीर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि देश में संचार क्रांति राजीव गांधी की देन है और उनके काम कभी भुलाए नहीं जा सकते।
जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी बेहद साहसी नेता थे। उन्होंने आतंकवाद से कभी समझौता नहीं किया और शांति के लिए उन्होंने अपनी जान देश पर कुर्बान कर दी। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने राजीव गांधी की देशभक्ति का अनुसरण करने का संकल्प किया। मुजीबउररहमान खां के संचालन में हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, विनीत मिश्रा, सुहेल बेग, मनोज शर्मा गोपाल, अनूप वर्मा, संजीव गुप्ता, जगदीश सिंह कुशवाहा, सावित्री शर्मा, शारदा थापा, रोहित सिंह, हस्सू खां, दौलत राम, फुरकान अहमद कुरैशी, निरंजन गर्ग, राम खिलावन मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बंडा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हृदयेश पांडे, सुनील कुमार, बनवारी लाल वर्मा, गिरजा शंकर मिश्रा, राकेश शर्मा, रमेशचंद्र, अवधेश कुमार, संजय कुमार, महेंद्र कुमार, विनय कुमार, वीर बहादुर सिंह, भृगुराज, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
वकीलों ने दिवंगत नेता का किया गुणगान
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ एवं मानवाधिकार विभाग की श्रद्धांजलि सभा कचहरी के लोहिया भवन में हुई। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रामखिलावन त्रिपाठी ने कहा कि देश को दूरसंचार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अग्रणी बनाने में राजीव गांधी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इससे पूर्व, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में कृपाराम मिश्र, रामप्रकाश दीक्षित, संजीव अग्रिहोत्री, राकेश मिश्र, सगीर उर रहमान, अनूप गुप्ता, मुकेश पाठक, आलोक द्विवेदी, रामकुमार राजवंशी आदि ने स्व. गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर दिवंगत नेता का गुणगान किया।
कर्मचारियों ने ली आतंकवाद विरोधी शपथ
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि सरकारी सेक्टर में आतंकवादी विरोधी दिवस के तौर पर मनाई गई। इस मौके पर कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने देश में हिंसा और आतंकवाद का डटकर विरोध करने की शपथ ली।