{"_id":"6826377f76eccaa0ac0db149","slug":"congressmen-protested-against-the-indecent-remarks-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-143905-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पुवायां में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। महिला सैन्य अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के अमर्यादित बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।
कांग्रेस कार्यकर्ता पुवायां के गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य अरुणोद मिश्रा के नेतृत्व में विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में राजीव चौक पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
कार्यकर्ताओं ने विजय शाह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान वारिस अली, आनंद आर्य, सरमोद कुमार, सुखवंत सिंह, रामप्रकाश अग्निहोत्री, सतेंद्र त्रिवेदी, आशीष तिवारी, राहुल मौर्य, सारांश शुक्ला, रमेशचंद्र सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस महानगर कमेटी ने भी जताया विरोध
शाहजहांपुर। कांग्रेस महानगर कमेटी की बैठक में भी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध जताया गया। महानगर जिलाध्यक्ष तकवीम हसन खां ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर जो बयान दिया है, वह निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की बेटी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बैठक में प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, तसनीम अली खां, नवाब फैजान अली खान, गायत्री प्रकाश अवस्थी, अनस इकबाल, अदीब अहमद, लक्ष्मीकांत वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद