फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congressmen paid tribute to the Father of the Nation on his death anniversary

Shahjahanpur News: राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congressmen paid tribute to the Father of the Nation on his death anniversary
पुवायां में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। टाउनहाॅल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्श अब भी जिंदा हैं। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि गांधी जी की विचारधारा ही कांग्रेस की विचारधारा है। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष सईद अंसारी, गायत्री प्रकाश अवस्थी, फुरकान अहमद, गौरव त्रिपाठी, फरमान खान, शाश्वत मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
महात्मा गांधी के विचार आज भी महत्वपूर्ण



पुवायां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा और राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी पार्क में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अरुणोद मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और रहेंगे। कार्यक्रम में आनंद आर्य, कुलदीप गुप्ता, कमल शुक्ला, सुखवंत सिंह, राजीव राजे, आशीष तिवारी, विजयकृष्ण शास्त्री, राहुल मौर्य, शीनू भारद्वाज, दीपू तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद

--
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मीरानपुर कटरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि स्वामी नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय में शहीद दिवस के तौर पर मनाई गई। बच्चों ने देशभक्ति के गीत व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य सीमा परवीन ने विद्यार्थियों को आजादी दिलाने में गांधी जी का योगदान बताया। इस दौरान इरम, तहसीन, बुसरा, आकृति, कीर्ति आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

पुवायां में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed