{"_id":"68c8027c2dc71411a909a5fa","slug":"congressmen-going-to-surround-the-election-office-were-stopped-altercation-took-place-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152791-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निर्वाचन कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निर्वाचन कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, नोकझोंक
विज्ञापन
टाउन हॉल में जुलूस के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। निर्वाचन सूचियों में अनियमितता के विरोध में सोमवार को युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। निर्वाचन कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए शहीदों की प्रतिमाओं के पास रोक लिया। इस बीच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रामजी अवस्थी व शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रहीम दाद खान के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित कार्यालय से विभिन्न नारे लगाते हुए निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने निकले। पुलिस ने नगर निगम के पास शहीदों की प्रतिमाओं के पास उन्हें रोक लिया।
यहां पर रामजी अवस्थी की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शाहजहांपुर में संविधान का उल्लंघन करते हुए वोटर सूची में अनियमितताएं, दोहरे मतदाता पंजीकरण, गलत ढंग से वोट निर्माण, एक ही परिवार के मतदाताओं के अलग-अलग बूथों पर पंजीकरण की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
--
एसआईआर लागू करने की साजिश रच रही भाजपा : प्रदेशाध्यक्ष
कार्यक्रम में शामिल होने आए युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पारस शुक्ला ने बैठक में कहा कि वोट चोरी का खुलासा कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में एक नई क्रांति ला दी है। यही साजिश कर भाजपा ने तमाम प्रदेशों में सरकार बनाई, अब उप्र में भी मानकीकृत संक्रमण अनुपात (एसआईआर) लागू करने की साजिश भाजपा कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां ने विचार रखे। इस बीच बिजलीपुरा निवासी शाहनवाज खान को युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक अशफाक उल्ला खान, धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, अर्चना वाल्मीकि, रफी उल हसन आदि मौजूद रहे।