{"_id":"6a4d4420a8dc091d5e0eb681","slug":"congress-took-out-a-sadbuddhi-good-sense-march-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178352-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा
विज्ञापन
पदयात्रा के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में स्तुति करते कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कमेटी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्रकरण को प्रमुखता से उठाते हुए ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली। इस बीच चढ़ावा चोरी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ और श्रीराम स्तुति का गान किया। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे टाउन हॉल स्थित कार्यालय से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ की। बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रीराम दरबार के सामने बैठकर राममंदिर में चढ़ावे की चोरी बंद करने और सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज, नूरे सहर बी, कृष्ण विनोद मिश्रा, अदीब अहमद, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, रफी उल हसन, सईद अंसारी, सुशील प्रकाश शर्मा, फरमान खान, कमल किशोर मिश्रा, अरुणोद मिश्रा,आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
--
प्रशासनिक अधिकारी को दिया ज्ञापन
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इसमें श्रीराम मंदिर चढ़ावा के मामले की जांच किसी स्वतंत्र न्यायिक निकाय को देने, पेपर लीक होने की घटनाओं और शिक्षा, स्वास्थ्य के बाजारीकरण को रोकने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री नीलकमल विजयी, मोहम्मद सलीम, रामशंकर लाल, अर्जुन शर्मा, अजय राना, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद