{"_id":"04d7094411e04ae814fb6d26f1c52b18","slug":"congress-supported-the-district-panchayat-members-met-jitin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों से मिले जितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों से मिले जितिन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली मनाने घर आए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सुबह जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में विजयी रहे कांग्रेस समर्थित राकेश मिश्रा, बाबू सिंह, सुधाकर त्रिपाठी और प्रमोद यादव से भेंट की। उन्होंने इन सभी का हौसला बढ़ाते हुए विकास कार्यों में जुटने की सीख दी।
इस मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव जीतने वाले पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य अपने कामों की बदौलत जिले में कांग्रेस की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता रोहित सिंह की मां के चुनाव हारने के बावजूद यह कहते हुए रोहित की पीठ थपथपाई कि हार-जीत लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन इससे भी अहम बात यह है कि चुनाव में जीतने के लिए उनका चुनाव प्रबंधन काबिले तारीफ रहा।
बाद में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रसाद ने विभिन्न स्थानों से फरियादें लेकर आए जन सामान्य के लोगों की समस्याएं सुनीं। यही नहीं, उन्होंने समस्याओं के निस्तारण को संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और कार्यालय सचिव के माध्यम से संबंधित अफसरों को पत्र भी जारी कराए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, अशफाक उल्ला खां, राजीव सिंह, विनीत मिश्र, मनोज त्रिपाठी, जगदीश गंगवार, तसनीम अली खां, अश्विनी द्विवेदी, शारदा थापा, अनूप वर्मा आदि उपस्थित रहे।