फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress slams govt over development

विकास कार्य कराने में केंद्र और प्रदेश सरकार फेल

Fri, 12 Jan 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
Congress slams govt over development
congress
शुक्रवार को पुवायां के डाक बंगला परिसर में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना की गई। कहा गया कि विकास कार्यों के मामले में सरकारें पूरी तरह फेल हैं।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का साढ़े तीन वर्ष और प्रदेश सरकार का 11 माह का कार्यकाल हो चुका है। इस दौरान विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक भी विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। ब्लाक, थानों में दलाली चरम पर है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। युवा कांग्रेस वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुभव त्रिवेदी ने ब्लॉक प्रभारी को निर्देश दिए कि वह गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

बैठक के बाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र त्रिवेदी ने नेतृत्व में एक शिष्टमंडल खंड विकास अधिकारी से मिला और लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। बैठक में पुवायां के ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला, सूबेदार सिंह यादव, अखिलेश पांडेय, सर्वेश कुमार, दयाराम मौर्य, रामगोपाल, अजय कुमार, सतवीर सिंह, अवनीश, पंकज दीक्षित सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed