फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress protest against the removal of Babu Sampurnanand name from Varanasi stadium

Shahjahanpur: वाराणसी के स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाने का विरोध, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2024 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

वाराणसी के स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Congress protest against the removal of Babu Sampurnanand name from Varanasi stadium
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के प्रतिष्ठित स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाने के विरोध में मंगलवार को पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्रित हुए। यहां सभा में महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। तब से सिर्फ वादे और नाम बदलने का काम हुआ है। पूर्ववर्ती सरकारों के किए कार्यों को सिर्फ नाम बदलकर अपनी नाकामी छिपाई जा रही है। सभी के बाद यहां से सभी ने कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। 

विज्ञापन

द्वेष भावना से नाम हटाने का लगाया आरोप 
कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें बताया कि द्वेष भावना के चलते पुनर्निर्माण के समय वाराणसी के वर्षों पुराने स्टेडियम का नाम बदलना बेहद निंदनीय है। संपूर्णानंद जैसे लोकप्रिय राजनेता का नाम किसी प्रतिष्ठान से हटा दिया जाना काशी वासियों का अपमान है। 

ज्ञापन में वाराणसी के स्टेडियम का नाम जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुनः बाबू सम्पूर्णानंद करवाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण विनोद मिश्रा, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, पूनम पांडेय, सेवादल अध्यक्ष अतीत बागी, अरुणोद मिश्रा, सईद अंसारी, तस्दीक अंसारी आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed