{"_id":"637fc37b6b2ea649285c31d7","slug":"congress-protest-against-fertilizer-crisis-clash-with-police-shahjahanpur-news-bly50489359","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तकरार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने खाद संकट को उठाते हुए पैदल मार्च निकाला। शहीदों की प्रतिमाओं के पास पुलिस ने कांग्रेसजनों को रोक लिया। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर जिले में खाद की समस्या को खत्म करने की मांग की गई।
दोपहर 12 बजे महानगर अध्यक्ष पवन सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। कुछ दूर चलते ही शहीद प्रतिमाओं के पास पुलिस ने जुलूस को रोक लिया। कलेक्ट्रेट जाने को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ चुनाव में किसानों को याद करती है। पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज किए जाते हैं। धान, गेहूं का वाजिब मूल्य नहीं मिलता। बिचौलिए हावी होते जा रहे हैं और किसान खाद संकट से जूझ रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान हमारे अन्नदाता हैं, लेकिन भाजपा सरकार को किसान सिर्फ वोट के तौर पर नजर आता है। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट आशीष सिंह ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन में खाद संकट को खत्म करने, डेंगू से निपटने के लिए फागिंग कराने, शहीद पार्क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाने, किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में कृष्ण विनोद मिश्रा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा,पूनम पांडे,मोहिनी सागर, अरुणोद मिश्रा,अतीत बागी,तकवीम हसन खान,गौरव त्रिपाठी,फुरकान अहमद कुरैशी,अदीब अहमद,शान मोहम्मद,लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।