{"_id":"61b79f6f59521713c5544baf","slug":"congress-political-shahjahanpur-140-vidhan-sabha-2022-katra-136-vidhan-sabha-2022-jalalabad-137-vidhan-sabha-2022-tilhar-138-vidhan-sabha-2022-powayan-139-vidhan-sabha-2022-dadraul-141-vidhan-sabha-2022-shahjahanpur-news-bly4691415200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने शहीद की मजार पर चढ़ाई चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने शहीद की मजार पर चढ़ाई चादर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियो का निरीक्षण करते कांग्रेस के राष्
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांग्रेस की ओर शहीद दिवस पर 19 दिसंबर को खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर प्रस्तावित काकोरी शहीद स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी राजेश तिवारी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ से यहां पहुंचे।
सबसे पहले उन्होंने शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की। बाद में नगर निगम स्थित शहीदों कि प्रतिमाओं और खिरनीबाग में शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा को नमन किया। वह पैदल ही शहीद बिस्मिल के घर को देखने पहुंचे। बाद में श्रद्घांजलि सभा के लिए चिन्हित जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि श्रद्घांजलि सभा में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित अन्य कई नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खां, तनवीर सफदर, फुरकान अहमद क़ुरैशी, गौरव त्रिपाठी, रफी उल हसन, प्रत्यूष मिश्रा, मोहम्मद आमिल, सुनील गुप्ता, लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।